दोस्ती और दुश्मनी तो हर इंसान की जिंदगी में लगी ही रहती है। निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक कई बार लोगों की आपस में अनबन हो जाती है। इस समय भोजपुरी एक्टर पवन सिंह और खेसारी लाल यादव में जबरदस्त तनातनी का माहौल बना हुआ है और वह एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते नजर आ रहे हैं। आपसी दुश्मनी में बॉलीवुड सितारें भी पीछे नहीं हैं। कई ऐसे स्टार कलाकार हैं, जिनके बीच दुश्मनी के किस्से जगजाहिर हैं, चलिए जानते हैं ऐसे ही सेलिब्रिटीज के बारे में।