फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT This Weekend: थ्रिल, रोमांस और कॉमेडी से भरा होगा यह वीकेंड, जल्द ही देख डालिए ये फिल्में-वेब सीरीज

Fri, 06 May 2022 03:36 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शुक्रवार का दिन आते ही कई लोग अपने वीकेंड की प्लानिंग करने में जुट जाते हैं। हफ्ते स्कूल, ऑफिस,कॉलेज और घर की थकान केबाद हर कोई अपना वीकेंड सुकून और मनोरंजन से भरपूर चाहता है।
विज्ञापन
1 of 8
OTT This Weekend - फोटो : सोशल मीडिया

शुक्रवार का दिन आते ही कई लोग अपने वीकेंड की प्लानिंग करने में जुट जाते हैं। हफ्ते स्कूल, ऑफिस,कॉलेज और घर की थकान केबाद हर कोई अपना वीकेंड सुकून और मनोरंजन से भरपूर चाहता है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो अपने हफ्ते के आखिर में अपने घर पर रहकर ही मनोरंजन करना चाहते हैं तो इस रिपोर्ट में हम लाए है ऐसी फिल्में और सीरीज, जिन्हें आप अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 8
बेक्ड सीजन 3 - फोटो : Social media

बेक्ड सीजन 3 (Baked Season 3)

लोकप्रिय भारतीय कॉमेडी वेब सीरीज बेक्ड का तीसरा सीजन ओटीटी पर रिलीज किया जा चुका है। इसे 2 मई को वूट पर रिलीज किया गया था।इस सीरीज के पहले दो भाग को दर्शकों बेहद पसंद किया था। यही वजह है कि दर्शक बेसब्री से इसके तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज का पहला भाग 20 मई, 2015 को रिलीज किया गया था, जिसे कुछ ही एपिसोड में भारी लोकप्रियता मिली थी। 

विज्ञापन

3 of 8
झुंड कलेक्शन - फोटो : social media

झुंड (Jhund)

अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म झुंड फुटबॉल कोच विजय बरसे के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन विजय के किरदार में नजर आए हैं। इस फिल्म का निर्देशन मराठी फिल्म 'सैराट' फेम नागराज मंजुले ने किया है। सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद यह फिल्म 6 मई को जी5 पर रिलीज हो चुकी है।

4 of 8
थार ट्रेलर - फोटो : social media

थार (Thar)

राज सिंह चौधरी द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म 'थार' में अनिल कपूर, हर्षवर्धन कपूर और फातिमा सना शेख मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। इसमें अनिल कपूर पुलिस और हर्षवर्धन स्मगलर की भूमिका में हैं। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म 6 मई से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है। इस फिल्म का निर्माण अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर ने किया है। 

 
विज्ञापन

5 of 8
पेट पुराण - फोटो : सोशल मीडिया

पेट पुराण (Pet Puran)

एक कामकाजी जोड़े की मानसिकता और प्राथमिकताओं के संघर्ष को दर्शाती सीरीज 'पेट पुराण' इस हफ्ते आपके लिए परफेक्ट एंटरटेनर साबित होगी। सीरीज की कहानी एक ऐसे कलप की है, जो कोई संतान नहीं चाहता, लेकिन उनके परिवार का मानना है कि उन्हें परिवार को बढ़ाना चाहिए। ऐसे में वह कैसे परिवार और अपनी इच्छा पूरी करते हैं, यह जानने के लिए आप इस सीरीज को सोनी लिव पर 6 मई से देख सकते हैं।

विज्ञापन

6 of 8
होम शांति - फोटो : social media

होम शांति (Home Shanti)

यह कहानी एक मिडिल क्लास परिवार की है, जो कई साल तक सरकारी घर में रहने के बाद अपना पहला घर बना रहा है। सुप्रिया पाठक और मनोज पाहवा स्टारर यह सीरीज 6 मई से डिज्नी हॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन

7 of 8
स्टोरिज ऑन द नेक्स्ट पेज - फोटो : सोशल मीडिया

स्टोरिज ऑन द नेक्स्ट पेज (Stories on the next page)   

बृंदा मित्रा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तीन कहानियों को दिखाया जाएगा। इसमें अभिषेक बनर्जी, दितिप्रिया रॉय, नमित दास, भूपेंद्र जदावत, विभा आनंद, रेणुका शहाणे, राजेश्वरी सचदेव और सैयद रजा मुख्य भूमिका में हैं। यह 6 मई से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

विज्ञापन

8 of 8
राधे श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

राधे श्याम (Radhe Shyam)

साउथ सुपरस्टार प्रभास और अभिनेत्री पूजा हेगड़े स्टारर यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के हिंदी संस्करण को 4 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है।  राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में भाग्यश्री, जगपति बाबू, मुरली शर्मा, सचिन खेडेकर, जगपति बाबू और कृष्णम राजू भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें