पवन मल्होत्रा बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने अपनी दमदार अदाकारी के दम पर दर्शकों का दिल जीता। पवन जिस किरदार को निभाते हैं, वह लोगों के दिल में अलग ही छाप छोड़ जाते हैं। पवन को उनकी सधी हुई अदाकारी के लिए जाना जाता है। पवन ने अपने करियर में कई बेहतरीन भूमिकाएं निभाई हैं। दमदार सरदार निभाने के लिए जाने जाने वाले पवन का आज जन्मदिन है। चलिए इस खास मौके पर जानते हैं अभिनेता की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें...