फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna Shuklla: 'पटना शुक्ला' की टीम ने मनाया फिल्म की सफलता का जश्न, रवीना-शूरा की खूबसूरती ने लूट ली महफिल

Sun, 21 Apr 2024 09:06 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पटना शुक्ला सक्सेस पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
रवीना टंडन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पटना शुक्ला को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई इस फिल्म की खूब तारीफ हो रही है। फिल्म की कहानी के साथ इसके अदाकारों की भी लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। इस फिल्म को मिल रहे जबर्दस्त रिस्पॉन्स के बीच हाल ही में पटना शुक्ला की पूरी टीम फिल्म की सफलता का जश्न मनाती दिखी।
Manushi Chhillar: मानुषी को मिला था 'एनिमल' और 'कबीर सिंह' में काम करने का ऑफर! आखिर कहां अटक गई बात?
विज्ञापन

2 of 5
पटना शुक्ला सक्सेस पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
इस सक्सेस पार्टी में रवीना टंडन, अरबाज खान, शूरा  खान चंदन रॉय सान्याल समेत फिल्म की पूरी स्टार कास्ट और क्रू नजर आया। सफेद ऑफ शोल्डर ड्रेस में रवीना बला की खूबसूरत नजर आ रही थीं। मिनिमल मेकअप और खुले बाल उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे। 
Censor Board Mumbai: डोम की बेटी का पंडित के घर जाने से इनकार, सेंसर बोर्ड को नहीं समझ आया महिला सशक्तिकरण
विज्ञापन

3 of 5
पटना शुक्ला सक्सेस पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, फिल्म के निर्माता अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा खान के साथ नजर आए। शूरा ऑफ शोल्डर बॉडीकॉन ड्रेस में बेहद सुंदर लग रही थीं। पति-पत्नी एक साथ पैपराजी के सामने पोज देते नजर आए। दोनों के चेहरे पर फिल्म की सफलता की खुशी साफ झलक रही थी।

4 of 5
पटना शुक्ला सक्सेस पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा फिल्म में अहम रोल निभाने वाले चंदन रॉय सान्याल भी खास अंदाज में दिखे। डेनिम जैकेट में वे काफी हैंडसम लग रहे थे। उनके अलावा मानव विज, सुष्मिता मुखर्जी और जतिन गोस्वामी भी इस पार्टी में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वेलकम टू द जंगल - फोटो : इंस्टाग्राम
वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद रवीना जल्द ही वेलकम टू द जंगल में नजर आने वाली हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, संजय दत्त, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लिवर, सुनील शेट्टी समेत कई दिग्गज सितारे दिखने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। इस फिल्म को इसी साल दिसंबर में रिलीज करने की तैयारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें