भारतीय सिनेमा का इतना बेहतरीन हफ्ता अब तक कोई नहीं रहा। हिंदी में रिलीज हुई किसी भी फिल्म के एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड बनाने के बाद शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म ‘पठान’ ने रिलीज के पहले इतवार को करीब 60 करोड़ रुपये की कमाई करके एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 280 करोड़ रुपये की नेट कमाई का आंकड़ा छू चुकी है और सोमवार को जब ये फिल्म 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू रही होगी, तो यहां मुंबई में फिल्म के सितारे पहली बार मीडिया से रूबरू होंगे।