चार साल बाद बड़े परदे पर वापसी करने जा रहे अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ विदेश में रिलीज होने वाली सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बन गई है। जानकारी के मुताबिक यशराज फिल्म्स ने इसे सौ से ज्यादा देशों में रिलीज करने की योजना को अमली जामा पहना दिया है। ये फिल्म सिर्फ विदेश में ढाई हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने जा ही है। ये किसी भारतीय फिल्म को विदेश में मिले अब तक के सबसे ज्यादा स्क्रीन्स हैं। इस बीच फिल्म ‘पठान’ की एडवांस बुकिंग से होने वाली कमाई करीब 24 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।