बॉलीवुड में ऐसे बहुत ही कम लोग देखने को मिलते हैं, जो सभी फील्ड्स में अपना हुनर दिखा चुके हों। लेकिन जब ऐसे लोग होते हैं, तो इनकी ख्याति देखने काबिल होती है। बॉलीवुड के पास ऐसा ही एक हीरा है, जिसका नाम सुभाष घई है। सुभाष घई वो नाम है, जिसने इस सिनेमा दुनिया में अपना जादू निर्देशन, निर्माण, स्क्रीनराइटर और अभिनय चारों क्षेत्र में दिखाया है। अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले सुभाष घई को बॉलीवुड का दूसरा शोमैन भी कहा जाता है और यही शोमैन आज अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो इसी खास मौके पर चलिए आपको बताते हैं आखिर क्यों सुभाष घई को 'बॉलीवुड का दूसरा शोमैन क्यों कहा जाता है।'