इन फिल्मों से ज्यादा बज फिल्म पठान का बना हुआ है। हाल ही में फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था जिसके बाद से ही फैंस की बेताबी काफी ज्यादा बढ़ गई है। फैंस के उत्साह का अंदाजा सोशल मीडिया से लगाया जा सकता है। दरअसल, 2 नवंबर को शाहरुख खान का जन्मदिन है। इस बीच ट्विटर पर फैंस दावा कर रहे हैं कि इस खास मौके को पठान डे के तौर पर मनाएंगे। फैंस इसे लेकर हैशटैग पठान टीजर भी ट्रेंड करा रहे हैं। Rhea Chakraborty: आखिरी दिन बांटी मिठाई, कैदियों के साथ किया डांस, कुछ ऐसा था जेल से रिया की रिहाई का नजारा
विज्ञापन
3 of 4
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रशंसकों का दावा है कि आने वाली दो तारीख को पठान का टीजर जारी किया जा सकता है। हालांकि मेकर्स की तरफ से इस बात का अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। इस हैशटैग के साथ एक यूजर ने लिखा, 'शाहरुख का 2 नवंबर को जन्मदिन है और यह कंफर्म है कि पठान का टीजर रिलीज होगा।' दूसरे फैन ने लिखा, 'पठान का टीजर 2 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा।'
Celebs Caused Ruckus: किसी ने मारा थप्पड़ तो कोई दे चुका है गाली, जब फिल्मों के सेट पर सितारों ने मचाया बवाल
बता दें कि शाहरुख की फिल्म पठान अगले साल रिलीज होने वाली है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को 25 जनवरी को रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन बैंग-बैंग जैसी एक्शन फिल्म बना चुके सिद्धार्थ आनंद ने किया है।