फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhuri Dixit: माधुरी ने की ओटीटी की तारीफ, बोलीं- इसकी वजह से ‘माजा मा’ जैसी बोल्ड फिल्में बनाना हुआ संभव

Wed, 19 Oct 2022 05:56 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
माजा मा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की फिल्म 'मजा मा' ने हाल ही में ओटीटी पर दस्तक दी है। यह फिल्म अमेजन प्राइम पर 6 अक्तूबर को रिलीज हो चुकी है और अब अभिनेत्री ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की जमकर तारीफ की है। अभिनेत्री ने कहा ही डिजिटल प्लेटफॉर्म ने कहानीकारों को बॉक्स ऑफिस के जाल से मुक्त कर दिया है और एक्टर्स को हाल ही मे 'माजा मा' जैसे साहसी विषयों में काम करने का मौका दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
90 के दशक की बात करते हुए माधुरी ने कहा कि वो समय अलग था। अब ओटीटी के आगमन के साथ अलग-अलग कहानियां को दर्शकों तक पहुंचाया जा रहा है और उसे सिनेमाघरों में रिलीज करने के बारे में सोचने की जरूरत नहीं पड़ती। ओटीटी पर कहानियों को वैसे ही बताया जा सकता है जैसा आप चाहते हैं और आप अपने मनचाहे विषय चुन सकते हैं। माधुरी ने कहा कि निर्माता अब वैश्विक दर्शकों के लिए कहानियां सुना रहे हैं। उन्होंने कहा, ओटीटी पर लोग दुनिया भर से अलग-अलग विषयों की फिल्में और सीरीज देखते हैं और इससे यहां के लोगों के लिए बाहर आना और इस तरह की बोल्ड फिल्म बनाना संभव हो गया है।

Rhea Chakraborty: आखिरी दिन बांटी मिठाई, कैदियों के साथ किया डांस, कुछ ऐसा था जेल से रिया की रिहाई का नजारा
विज्ञापन

3 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
55 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा, मेरे दिमाग में मैंने कभी खुद को सुपरस्टार के रूप में नहीं देखा। यहां तक कि जब मैं 'खलनायक', 'बेटा', 'राजा', जैसी फिल्में कर रही थी, मुझे नहीं लगता था कि मैंने खुद को एक विशेष शैली की अभिनेत्री के रूप में देखा। मैं उस कहानी को देखती हूं जो हम फिल्म के माध्यम से लोगों को बताने जा रहे हैं। 'मजा मा' में माधुरी ने पल्लवी पटेल की भूमिका निभाई है, जो लेस्बियन है और अपने व्यक्तित्व को बनाए रखते हुए अपने संपूर्ण परिवार को एक साथ रखने की तलाश में जुटी हुई है। 'बंदिश बैंडिट्स' फेम आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में गजराज राव, ऋत्विक भौमिक, रजित कपूर, सिमोन सिंह, शीबा चड्ढा और निनाद कामत भी शामिल हैं।

Mukesh Khanna: इंडस्ट्री में हो रहीं आत्महत्याओं पर मुकेश खन्ना ने जताई चिंता, बोले- कोई कुछ करता क्यों नहीं?

4 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'मजा मा' को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, जिससे एक्टर और निर्देशक दोनों उत्साहित हैं। आनंद ने कहा कि वह सभी तरह की प्रतिक्रियाओं को देखकर खुश हैं, लेकिन उनके लिए असली सफलता यह है कि फिल्म समलैंगिकता को खत्म करने के बारे में बातचीत शुरू कर सकती है। उन्होंने कहा, जिन दर्शकों को हम संबोधित कर रहे हैं, वे एक साथ बैठकर इस फिल्म को नहीं देखेंगे। आनंद ने कहा कि LGBTQIA+ समुदाय के सदस्य स्क्रिप्टिंग चरण से ही परियोजना से जुड़े थे। उन्होंने कहा कि अगर दर्शक बातचीत से सहमत होते हैं और सोचते हैं कि इसे और आगे बढ़ने की जरूरत है, तो यह बहुत अच्छा है। वहीं, फिल्म की रिलीज से पहले इसे लोगों को दिखाया भी गया था।

South VS Bollywood: साउथ की इन मिनी बजट फिल्मों के आगे भी नहीं टिक पाया बॉलीवुड, मुंह की खानी पड़ी थी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
माधुरी दीक्षित ने कहा कि वह एक अभिनेत्री के रूप में रूढ़ियों का पालन न करके केवल कैरेक्टर की जर्नी पर ध्यान केंद्रित करती हैं। अभिनेत्री का मानना है कि अपनी फिल्मों के माध्यम से समावेशिता को बढ़ावा देने वाले सितारे इस विषय पर अधिक ध्यान आकर्षित करते हैं। उन्होंने कहा, मेरा अपना प्रशंसक आधार है, जो मुझे देखता है। जब हमने इस फिल्म को बनाना शुरू किया था, तो हमारा इरादा इसे बहुत संवेदनशीलता और शालीनता के साथ बनाने का था। उन्होंने कहा कि अगर मेरी मौजूदगी से यह संदेश ज्यादा लोगों तक पहुंचता है तो मुझे खुशी होगी। 

Thank God: कानूनी पचड़ों में फंसी अजय-सिद्धार्थ की थैंक गॉड, 21 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें