बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान नए साल में अपनी तीन फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। साल की शुरुआत 'पठान' से होने जा रही है, जिसमें शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है और वे इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। ‘पठान’ के लिए स्टार कास्ट ने फीस भी तगड़ी ली है, तो चलिए जानते हैं कि किस सितारे ने कितनी पैसे चार्ज किए हैं।