फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir-Shraddha: रणबीर-श्रद्धा की रॉमकॉम TJMM के नाम के हुई घोषणा, टीजर और रिलीज डेट का भी हुआ एलान

Wed, 14 Dec 2022 01:46 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अपने आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म की कमान लव रंजन के पास है। इस फिल्म की शूटिंग और इससे जुड़े कई अन्य वीडियो और तस्वीर सामने आते रहे हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि जल्द ही लव रंजन अपनी इस अनटाइटल्ड फिल्म के नाम की घोषणा कर सकते हैं। आज उन्होंने रणबीर और श्रद्धा स्टारर इस फिल्म का नाम बता दिया है। जिसके सुनने के बाद आप भी चौंक जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल लव रंजन ने कल एक पोस्ट साझा किया था। इस पोस्ट में उन्होंने फैंस के लिए नाम को लेकर हिंट दी थी। पोस्टर पर टीजेएमएम लिखा हुआ था। जिसके बाद फैंस इसका अलग-अलग मतलब निकाल रहे थे। सिर्फ इतना ही नहीं आलिया भट्ट ने भी इस फिल्म का मजेदार नाम सुझाया था। अब लव रंजन ने अपनी फिल्म का पूरा नाम बता दिया है। अनटाइटल्ड फिल्म का नाम 'तू झूठी मैं मक्कार है'।



इसे भी पढ़ें- Devoleena Bhattacharjee: दुल्हन बनीं 'गोपी बहू' पर फैंस ने लुटाया प्यार, दूल्हे को लेकर अब भी सस्पेंस बरकरार
विज्ञापन

3 of 4
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस फिल्म का टीजर भी सामने आ गया है, जिसमें रणबीर और श्रद्धा की केमिस्ट्री बेहद शानदार है। टीजर देखने के बाद आपको भी हंसी आना तय है। वहीें इस फिल्म का टाइटल भी काफी मजेदार है। ये एक रोमांटिक कॉमेडी मसाला फिल्म है। बता दें कि लव रंजन को 'प्यार का पंचनामा', 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। ऐसे में फैंस भी तू झूठी मैं मक्कार के लिए काफी उत्साहित हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसी चर्चा है कि 16 दिसंबर से सभी मल्टीप्लेक्स में इस फिल्म का नाम डिजिटली भी दिखाया जाएगा। फिल्म के टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो में रणबीर और श्रद्धा की झलक दिख सकती है। ये फिल्म अगले साल 2023 में रिलीज होगी। तू झूठी मैं मक्कार में बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया रणबीर के माता-पिता का किरदार निभाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें