इन दिनों सिनेमा का मतलब सिर्फ और सिर्फ शाहरुख खान स्टारर 'पठान' बनी हुई है। ताबड़तोड़ कमाई के साथ-साथ फिल्म ने अपने नाम कई रिकॉर्ड्स भी कर लिए हैं। जहां फिल्म टिकट खिड़की पर 'रॉकी भाई' से लेकर 'बाहुबली' तक के पीछे पड़कर नए आयाम बना रही है। कहना गलत नहीं होगा कि शाहरुख खान की फिल्म ने सिनेमाघरों में बॉलीवुड को नई जिंदगी दी है। इसके साथ ही खास बात यह है कि 'पठान' से शाहरुख खान ने पूरे चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है। ऐसे में 'पठान' का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। 'पठान' का यह नशा केवल भारत में ही नहीं जर्मनी के लोगों पर भी चढ़ा है।