बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' रिलीज पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है। ओपनिंग डे पर ही 'पठान' ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। केवल सात दिन के अंदर ही फिल्म 'पठान' ने वर्ल्ड वाइड 634 करोड रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। देश और दुनिया भर से 'पठान' के लेकर अलग-अलग खबरें सामने आई हैं। अब इस बीच 'पठान' को लेकर नई खबर सामने आई है। दरअसल, कहा जा रहा है कि 'पठान' को पाकिस्तान में गैरकानूनी तरीके से दिखाया जा रहा है और फिल्म का टिकट 900 रुपये में बेचा जा रहा है।