बॉलीवुड के मि. परफेक्शनिस्ट अभिनेता आमिर खान के पास आज दौलत और शोहरत की कमी नहीं है। वह इंडस्ट्री के रईस सितारों में शुमार हैं। मगर, एक वक्त था जब उनका परिवार आर्थिक तंगी से गुजरा। यह आमिर खान के बचपन का दौर था, तब उनके पिता ताहिर हुसैन इस कदर कर्ज के बोझ तले दबे कि दिवालिया हो गए। एक बातचीत के दौरान खुद आमिर खान ने इस बात का जिक्र किया था। आर्थिक हालात इस कदर बिगड़े कि ताहिर हुसैन लगभग सड़क पर आ गए। आज उन्हीं ताहिर हुसैन की पुण्यतिथि है। आइए जानते हैं उनके बारे में...