बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। वह लगातार अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर मीडिया में छाए हुए हैं और हो भी क्यों न। आखिर वह चार साल बाद पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। अभिनेता के प्रशंसक उन्हें पर्दे पर फिर से काम करते देखने के लिए बेताब हैं। शाहरुख खान की इन्हीं आगामी फिल्मों में से एक है 'पठान', जिसकी रिलीज में अब केवल तीन महीने बचे हैं। 'पठान' में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिकाओं में हैं। पिछले दिनों फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद अब एक बार फिर दीपिका 'पठान' के लिए अपनी कमर कस चुकी हैं। हाल ही में दीपिका ने फैंस के साथ फिल्म से जुड़ी एक अपडेट साझा की है, जिसे सुन फैंस के चेहरों पर मुस्कान आ जाएगी।