शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर इन दिनों हर तरफ क्रेज देखने को मिल रहा है। यह फिल्म नए-नए रिकॉर्ड बना रही है और सभी थिएटर लगभग हाउसफुल हैं। लोगों को टिकट नहीं मिल रहे हैं। टिकट के लिए फैंस ज्यादा पैसे देने को भी तैयार हैं। वहीं राजस्थान में भी ज्यादातर सिनेमाघरों के बाहर हाउसफुल का बोर्ड लग गया है। इसी क्रम में कोटा में सिनेमाघर हाउसफुल हो जाने के बावजूद टिकट बेचने और फिर अंदर सीट न मिलने पर लोगों ने जमकर बवाल और तोड़फोड़ किया।