शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान दुनियाभर में धमाल मचा रही है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने करीब 57 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद फिल्म को 26 जनवरी की छुट्टी का भरपूर फायदा मिला। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक] गुरुवार को फिल्म ने करीब 69.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 126.50 करोड़ रुपये हो गया है। आम लोगों के साथ-साथ सेलेब्स भी 'पठान' के मैजिक को भुला नहीं पा रहे हैं। पठान देखने के बाद बॉलीवुड के कई सितारों जैसे कंगना रनौत, अनुपम खेर, विक्की कौशल, अर्जुन कपूर, राजकुमार राव, ऋतिक रोशन और विद्युत जामवाल आदि ने फिल्म की जमकर तारीफ की।