शाहरुख खान की फिल्म पठान इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दरअसल कुछ समय पहले इस फिल्म का गाना बेशर्म रंग रिलीज किया गया था। गाने में शाहरुख खान के हरे रंग की शर्ट और दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी के रंग को मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विवादित बताया था। उन्होंने कहा था कि इससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है, इसलिए गाने में कुछ बदलाव किए जाएं। जिसके बाद से गाने को लेकर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। विवाद के कारण इस फिल्म को फायदा मिलेगा या नुकसान होगा, इसको लेकर जनता की राय जानने के लिए अमर उजाला ने एक पोल कराया जिसमें लोगों से यह सवाल पूछा, तो चलिए जानते हैं कि जनता ने क्या कहा?