बॉलीवुड के किंग खान की फिल्म ‘पठान’ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी तहलका मचा रही है। ‘पठान’ ने भारत में तो झंडे गाड़े ही हैं, साथ में अमेरिका में कामयाबी का नया रिकॉर्ड दर्ज करते हुए ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’ जैसी फिल्म को पीछे छोड़ दिया है। यह देख शाहरुख खान के फैंस बहुत ही खुश हैं। ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’ जैसी फिल्म अमेरिका के सिनेमाघरों में बीते कुछ दिनों से राज कर रही थी, जिसे अब पठान ने रिप्लेस कर दिया है।