ओपी नैय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों के प्रेम संबंधों के बारे में संगीत इतिहासकार राजू भारतन ने अपनी किताब 'अ जर्नी डाउन मेमोरी लेन' में लिखा है, ओ पी नैय्यर का आशा भोंसले के साथ प्रेम संबंध 14 साल तक चला। एक जमाने में ओ पी नैय्यर की कैडलक कार में घूमने वाली आशा भोंसले ने 1972 में अपने जीवन के इस संगीतमय अध्याय को खत्म करने का फैसला किया। इसके बाद आशा भोंसले और ओपी नैय्यर ने एक छत के नीचे कभी कदम नहीं रखा। लेकिन दोनों की गहरी मोहब्बत का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि एक बार नैय्यर साहब ने एक पत्रकार से कहा था, 'ये तो सुना था कि लंव इज ब्लाइंड, लेकिन मेरे मामले में लव ब्लाइंड के अलावा डेफ यानी बहरा भी था, क्योंकि आशा की आवाज के अलावा मैं और कोई आवाज सुन नहीं पाता था'।