पठान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बाहुबली 2 ही नहीं अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने साउथ सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ चैप्टर 2, आरआरआर, टाइगर जिंदा है, दंगल और वॉर जैसी बड़ी फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही पठान बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।