बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान' की वजह से खूब लाइमलाइट में हैं। बीते दिनों ही इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिसमें दीपिका के अवतार को फैंस ने पसंद किया। टीजर में दीपिका धांसू एक्शन करती नजर आईं, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया। दीपिका अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में आ गईं। दीपिका और रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड का यह खूबसूरत कपल एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ रहा है।