दीपिका-कटरीना
- फोटो : सोशल मीडिया
25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई फिल्म 'पठान' की सफलता दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रही है। इस फिल्म के साथ जहां शाहरुख खान ने दमदार वापसी की, वहीं सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' का क्रेज भी दर्शकों के बीच बढ़ा दिया है। इसके अलावा 'पठान' के दूसरे पार्ट को लेकर भी खबरों का बाजार गर्म है। इसी के साथ यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि स्पाई यूनिवर्स की किसी फिल्म में दीपिका और कटरीना भी साथ नजर आ सकती हैं।