किशोर कुमार
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
किशोर कुमार की बायोपिक लिख रहे लेखक, निर्देशक सौमिक सेन से इस बारे में ‘अमर उजाला’ की बात हुई तो उन्होंने स्वीकार किया कि किशोर कुमार की बायोपिक की शूटिंग जल्द शुरू होगी और फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु ही करेंगे। फिल्म की आधिकारिक घोषणा किशोर कुमार के जन्मदिन 4 अगस्त पर खंडवा में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान करने की योजना बनने की जानकारी भी सामने आ रही है। राजेश खन्ना की आवाज बनकर हिंदी सिनेमा पर राज करने वाले किशोर कुमार ने इससे पहले फिल्मों में खुद अभिनय किया और अपने लिए खूब गाने गाए। लेकिन, पार्श्वगायक बनने के बाद उनकी शोहरत ने दुनिया भर में खूब ऊंचाइयां पाईं।