फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AskSRK: शाहरुख भी निकले 'अवतार' के फैन, यूजर के सवाल पर किंग खान ने कह दी दिल की बात

Sat, 17 Dec 2022 11:59 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में रिलीज हुए 'पठान' के गाने पर विवाद कम होता नहीं दिख रहा है। कई हिंदू संगठनों ने गाने में दीपिका के कपड़ों पर आपत्ति जताई है। इस बीच शनिवार को शाहरुख ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस लिए आस्क मी एनिथिंग सेशन रखा। इस सेशन में अभिनेता ने लोगों के सवालों के जवाब अपने अंदाज में दिए। 
Pathaan: प्रशंसक ने पूछी 'पठान' देखने की वजह, शाहरुख खान दिया ये जवाब
विज्ञापन

2 of 4
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
कई सवालों पर शाहरुख ने मजेदार तरीके से जवाब दिए जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस सेशन के दौरान किंग खान हाल ही में रिलीज हुई जेम्स कैमरॉन की अवतार द वे ऑफ वॉटर को लेकर भी उत्साहित दिखे। अभिनेता से जब एक शख्स ने पूछा कि आपके बच्चे पठान, जवान और डंकी में से किस फिल्म को लेकर ज्यादा उत्साहित हैं। फैन के इस सवाल का जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा, ''इस समय हम सभी अवतार के लिए उत्साहित हैं..पठान जनवरी में आएगी।''
Filmy Wrap: साजिद खान पर फिर लगा मीटू का आरोप और सामने आया अवतार का BTS वीडियो, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
विज्ञापन

3 of 4
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 16 दिसबर को रिलीज हुई अवतार 2 भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने महज दो दिनों में 87.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की रफ्तार को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि तीसरे दिन यह 100 करोड़ क्लब में आसानी से शामिल हो जाएगी। यह फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई अवतार का सीक्वल है।
Sajid Khan: नहीं कम हो रहीं साजिद खान की मुश्किलें, मुंबई की एक और एक्ट्रेस ने लगाया मीटू का आरोप
विज्ञापन

4 of 4
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। आखिरी बार फिल्म जीरो में वह लीड रोल में दिखे थे। इस फिल्म के फ्लॉप हो जाने के  बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया से कुछ समय के लिए दूरी बना ली थी। हालांकि साल 2023 में वह फैंस को बड़ी सौगात देने वाले हैं। आने वाले साल में उनकी तीन फिल्में पठान, जवान और डंकी रिलीज होंगी। फैंस को तीनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंताजर है।
Bigg Boss 16: क्या 'बिग बॉस 16' के फिनाले को बढ़ाया जाएगा आगे? मेकर्स ने शो को लेकर किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें