फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suhana Khan: ब्लैक ड्रेस पहन सुहाना खान ने लूटी महफिल, भाई अबराम संग कैफे में चिल करती आईं नजर

Sun, 29 Jan 2023 11:41 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सुहाना खान, अबराम - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान के तीनों बच्चे सुहाना, आर्यन और अबराम आपस में काफी क्लोज हैं। तीनों अक्सर साथ वक्त बिताते नजर आते हैं। वहीं सुहाना और अबराम तो अक्सर सार्वजनिक स्थल पर एकसाथ स्पॉट किए जाते हैं। सुहाना खान अपने सुपरग्लैम लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। वह फिल्मी जगत में अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। सुहाना पैपराजी की पसंदीदा हैं। हाल ही में एकबार फिर सुहाना को अपने भाई अबराम के साथ स्पॉट किया गया है। 
विज्ञापन

2 of 4
सुहाना खान, अबराम - फोटो : इंस्टाग्राम
सुहाना खान बेहद ग्लैमरस स्टारकिड्स में से एक हैं। उनका हर एक लुक फैंस को मदहोश करने के लिए काफी होता है। हाल ही में सुहाना खान अबराम के साथ बांद्रा के एक कैफे में स्पॉट की गईं। इस दौरान उन्होंने काले रंग की ड्रेस पहनी थी। सुहाना इस लुक में बेहद हसीन लग रही थीं। उनको देखते ही सुहाना के फैंस मदहोश हुए जा रहे हैं। बता दें कि हाल ही में सुहाना ने अपने पिता शाहरुख खान की फिल्म पठान देखी थी। 

इसे भी पढ़ें- Rakhi Sawant: दुख की घड़ी में राखी सावंत को याद आए सलमान खान, करुण रुदन करते हुए लिया भाई का नाम
 
विज्ञापन

3 of 4
सुहाना खान, अबराम खान - फोटो : Instagram
सिर्फ इतना ही नहीं सुहाना पठान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखकर भी काफी इमोश्नल हो गई थीं और इसे उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा किया था। केवल सुहाना ही नहीं शाहरुख के सबसे छोटे बेटे अबराम ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी थी। पिछले दिनों शाहरुख ने आस्क SRK सेशन चलाया था। इस दौरान उन्होंने पठान पर अबराम के रिएक्शन का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि अबराम ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि कैसे लेकिन, पापा यह सब कर्म है। इसलिए मैं इस पर विश्वास करता हूं'।

इसे भी पढ़ें- Mohit-Udita: प्यार, शादी फिर शक...तमाम मुश्किलों के बाद भी नहीं टूटा मोहित सूरी और उदिता गोस्वामी का रिश्ता
 
विज्ञापन

4 of 4
सुहाना खान, अबराम खान, शाहरुख खान - फोटो : Instagram: @suhanakhan2 @iamsrk
सुहाना खान की बात करें तो वह बहुत जल्द जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म इसी नाम की एक अमेरिकन कॉमिक पर बन रही है। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। इस फिल्म में अस्त्य नंदा, खुशी कपूर, मिहिर अहूजा और डॉट नजर आने वाली हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें