फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: चार साल का ब्रेक नहीं लेना चाहते थे शाहरुख, 'पठान' की रिलीज से पहले किंग खान का खुलासा

Mon, 19 Dec 2022 10:17 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'पठान' की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म का गाना 'बेशर्म रंग' रिलीज किया गया था, जिस पर विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया है। हालांकि शाहरुख जोर-शोर से फिल्म का प्रचार करने में जुटे हुए हैं। इस बीच शाहरुख ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कई चीजों पर खुलकर बात की। इस बातचीत में उन्होंने अपनी आखिरी रिलीज फिल्म 'जीरो' और अपने चार साल के ब्रेक पर भी बड़ा खुलासा किया। 
The Kashmir Files: पटकथा लेखक सईद अख्तर मिर्जा ने द कश्मीर फाइल्स को कहा कचरा! बोले- 'बात साइड लेने की नहीं..'
विज्ञापन

2 of 4
shahrukh khan - फोटो : सोशल मीडिया
किंग खान ने बताया कि उन्होंने इतना लंबा ब्रेक लेने की योजना नहीं बनाई थी। शाहरुख ने कहा कि वह सिर्फ एक साल का ब्रेक लेना चाहते थे, लेकिन लॉकडाउन और महामारी के कारण यह लंबा खिंच गया। हालांकि इसकी वजह से उन्हें फिट होने, परिवार और अपने बच्चों के साथ समय बिताने का अधिक समय मिल गया।
Avatar 2 BO Collection: 150 करोड़ के करीब पहुंची 'अवतार 2', मंडे टेस्ट में ऐसा रहा फिल्म का हाल
विज्ञापन

3 of 4
शाहरुख खान की नेट वर्थ - फोटो : instagram/imsrk
उन्होंने आगे 'जीरो' के बारे में भी बात की। शाहरुख ने कहा, ''मैंने इसके लिए काफी मेहनत की थी, लेकिन बात नहीं बनी। फिल्म के न चलने से मुझे बुरा भी लगा, लेकिन फिर मैंने सोचा कि अब वही करूंगा जो लोगों को पसंद है। मैंने अपने दिल की बहुत सुन ली है। अब मैं लोगों की पसंद के मुताबिक काम करना चाहता हूं।''
Mohit Rania: अपनी पत्नी से अलग हुए ‘देवों के देव महादेव’ फेम मोहित? सोशल मीडिया से डिलीट की शादी कीं तस्वीरें
विज्ञापन

4 of 4
शाहरुख खान की नेट वर्थ - फोटो : instagram/imsrk
बता दें कि शाहरुख की फिल्म 'पठान' रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में वह दमदार एक्शन करते नजर आने वाले हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके अलावा जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण ने भी काम किया है। यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म के अलवा शाहरुख अगले साल 'जवान' और 'डंकी' में भी दिखेंगे। फैंस को उनकी तीनों ही फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
Darshan Thoogudeepa: कन्नड़ एक्टर दर्शन पर इवेंट में फेंकी गई चप्पल, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें