परिणीति चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'हंसी तो फसी' में परिणीति के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आए। यह फिल्म लव ट्रायंगल पर आधारित है, जिसमें एक बिजनेसमैन को अपनी गर्लफ्रेंड की बहन से प्यार हो जाता है। उसे अपनी शादी के दिन इस बात का अहसास होता है। यह फिल्म वर्ष 2014 में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर औसत रही। मीडिया बातचीत के दौरान परिणीति ने कहा, 'अगर मालती मेरी कोई फिल्म देखेगी, तो वह 'हंसीं तो फसी' होगी, क्योंकि यह किड्स फ्रेंडली फिल्म है। इस फिल्म के जरिए मैं उसे बताना चाहूंगी कि उसकी मासी बेहद क्रेजी है।'
Kantara: क्या 'कांतारा' का हिंदी रीमेक बनेगा, कौन निभाएगा मुख्य किरदार? ऋषभ शेट्टी ने दिए चौंकाने वाले जवाब