फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणीति ने सुनाई आपबीती, 'स्कूल जाते वक्त स्कर्ट उठाने की कोशिश करते थे वो'

Tue, 23 May 2017 08:52 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 5
परिणीति चोपड़ा
हाल ही में परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' रिलीज हुई थी। जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। फिल्म 'लेडीज वर्सेज ‌रिकी बहल' से फेमस होने वाली परिणीति ने 'वुमेन सेल्फ डिफेंस ग्रेजुएशन डे' के एक इवेंट में शामिल होने पहुंची थीं। यहां उन्होंने अपने स्कूल डेज के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए।
Trending Videos
विज्ञापन

परिणीति ने सुनाई आपबीती, 'स्कूल जाते वक्त लड़के मेरी स्कर्ट ...'

2 of 5
परिणीति चोपड़ा
परिणीति ने कहा, 'हमारे पास इतना पैसा नहीं था कि हम कार खरीद सकें। इसलिए मैं साइकिल से स्कूल जाया करती थी। मेरे पापा भी कुछ दूर तक सा‌इकिल से मेरे साथ चलते थे। पापा के जाते ही हर रोज कुछ लड़के मेरे पीछे लग जाते थे।'
विज्ञापन

परिणीति ने सुनाई आपबीती, 'स्कूल जाते वक्त लड़के मेरी स्कर्ट ...'

3 of 5
परिणीति चोपड़ा
उन्होंने आगे कहा, 'वो लड़के मुझे चिढ़ाते हुए मेरे साथ-साथ चलते थे। यहां तक कि वो मेरी स्कर्ट उठाने की भी कोशिश करते थे। इसलिए मैं अपने पैरेंट्स से नफरत करती थी क्योंकि वो मुझे साइकिल से स्‍कूल भेजते थे। साथ ही वो ये भी कहते थे कि ऐसा हम तुम्हें स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए कर रहे हैं।'

परिणीति ने सुनाई आपबीती, 'स्कूल जाते वक्त लड़के मेरी स्कर्ट ...'

4 of 5
परिणीति चोपड़ा
इस ईवेंट में अक्षय कुमार भी पहुंचे थे। परिणीति ने कहा, 'मुझे खुशी है कि अक्षय सर आप लोगों को सेल्फ डिफेंस सिखाने का कोई पैसा नहीं लेते हैं और ना ही आपको इसके लिए कोई यूनिफॉर्म पहनने की जरूरत है। आप सबके पास वो सुविधाएं हैं जो मेरे पास नहीं थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

परिणीति ने सुनाई आपबीती, 'स्कूल जाते वक्त लड़के मेरी स्कर्ट ...'

5 of 5
परिणीति चोपड़ा
परिणीति ने कहा, 'अगर आपको अब ऐसी किसी परिस्थिति का सामना करना पड़े तो उनके मुंह पर एक पंच दे देना।' बता दें कि इन दिनों परिणीति रोहित शेट्टी की 'गोलमाल अगेन' में लीड रोल करती नजर आएंगी। ‌इसमें उनके साथा अजय देवगन, तुषार कपूर और कुणाल खेमु होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें