फिल्म स्टार्स के बीच लड़ाई-झगड़े होना कोई नई बात नहीं है। कई बार तो बात इस हद तक बढ़ जाती है कि ये एक-दूसरे को उल्टा-सीधा कहने, यहां तक कि हाथ उठाने से भी बाज नहीं आते और अपनी सीमाएं लांघ जाते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
किस्से शूटिंग के
कुछ ऐसा ही हुआ था फिल्म 'हमसाया' की शूटिंग के दौरान। जॉय मुखर्जी की इस फिल्म में माला सिन्हा और शर्मीला टैगोर लीड हीरोइनें थीं। दोनों ही हीरोइनें उस दौर की टॉप स्टार्स में शुमार थीं।
एक दिन शूट के दौरान माला सिन्हा और शर्मीला टैगोर के बीच किसी बात पर हल्की बहसबाजी हो गई।
विज्ञापन
3 of 5
किस्से शूटिंग के
बात कुछ भी नहीं थी, लेकिन थोड़ी देर में मामला इतना गरमा गया कि सेट पर मौजूद लोगों के भी कान खड़े हो गए और उन्हें लगा कि दोनों के बीच कुछ बात बढ़ने वाली है।
4 of 5
किस्से शूटिंग के
स्थिति बेकाबू होने लगी तो जॉय मुखर्जी बीच-बचाव करने के लिए आगे आए, लेकिन इससे पहले कि वो कुछ कर पाते माला सिन्हा ने शर्मीला टैगोर को जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया।
यह देख सेट पर मौजूद सभी लोग सन्न रह गए। कई मीडिया रिपोर्ट्स में माला सिन्हा और शर्मीला टैगोर के बीच हुए इस झगड़े का जिक्र किया गया।
कहा तो ये भी जाता है कि माला सिन्हा और शर्मीला के बीच हाथापाई ही नहीं गाली-गलौज तक हो गई थी। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो पता नहीं, लेकिन माला सिन्हा और शर्मीला टैगोर के बीच जैसी लड़ाई हुई वैसी अभी तक बाकी हीरोइनों के बीच नहीं हुई होगी।