बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और पॉलिटिशियन राघव चड्ढा बीते कई महीने से ही डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आज दोनों के रिश्ते पर मुहर लग जाएगी। दोनों की सगाई की शुभ घड़ी आ चुकी हैं। राघव-परिणीति की सगाई आज 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में होगी। शाम पांच बजे से कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। दोनों की अफेयर की खबरें बहुत पहले से ही आ रही थीं, लेकिन आधिकारिक तौर पर इस रिश्ते को दोनों में से किसी ने भी स्वीकार नहीं किया, लेकिन अक्सर उन्हें साथ देखा जाता था, जिस कारण उनकी अफेयर की खबरें आग की तरह फैल गईं। आखिरकार अब अफवाह की दुनिया से निकलकर आज दोनों आधिकारिक तौर पर एक-दूसरे के हो जाएंगे। चलिए आपको बताते हैं कि दोनों की प्यार की शुरुआत कैसे हुई और कब-कब वह इस रिश्ते को लेकर चर्चा में रहे।