Parineeti Chopra
- फोटो : amar ujala mumbai
परिणीति ने आगे कहा था- 'मैंने एक घर खरीदा था इसके बाद मेरी जिंदगी और भी बुरे हालात से गुजरने लगी। ऐसा लगने लगा जैसे मेरी जिंदगी के सभी रास्ते बंद हो गए हैं और आगे कुछ अच्छा होने की उम्मीद नहीं थी। इसका नतीजा ये हुए कि मैंने खाना खाना और सोना बंद कर दिया। उस समय मेरा कोई दोस्त नहीं था। मैंने लोगों से मिलना छोड़ दिया। मैंने अपने परिवार तक से संपर्क खत्म कर लिया था। मैं बस रूम में बैठकर टीवी देखती और सोती रहती थीं। मैं बिल्कुल जोंबी बन गई थी।'