फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र चुनाव में वोट न दे पाने पर अक्षय हुए ट्रोल तो गुस्साए फैंस ने दिया जवाब, तेरे जैसे...

Tue, 22 Oct 2019 12:41 PM IST
Trainee Trainee एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Akshay Kumar Memes - फोटो : सोशल मीडिया
महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर रविवार को हुए चुनाव में जमकर मतदान हुआ। आम जनता से लेकर बॉलीवुड के सितारों ने अपने मताधिकारी का इस्तेमाल किया। आमिर खान, ऋतिक रोशन, माधुरी दीक्षित, गोविंदा, प्रीति जिंटा जैसे कई बड़े सितारों ने वोट डाला लेकिन इनमें कुछ ऐसे भी स्टार्स थे जो मतदान केंद्र पर नजर नहीं आए। इनमें से एक अक्षय कुमार हैं। ट्विटर पर इसी के चलते जब कुछ यूजर्स ने उनका मजाक बनाया तो अक्षय के फैंस ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन

2 of 6
Akshay Kumar, Nupur Sanon - फोटो : social media
अक्षय के पास कनाडा की नागरिकता है और उनका पासपोर्ट भी कनाडा से पंजीकृत है। अक्षय को कनाडा की नागरिकता सम्मान के तौर पर मिली हुई है। उन्हें कनाडा की 'यूनिवर्सिटी ऑफ विंडसर' से ऑनरेरी डॉक्टरेट लॉ की डिग्री मिली हुई है।
विज्ञापन

3 of 6
akshay kumar - फोटो : social media
 इसके बाद उन्हें कनाडा की ऑनरेरी सिटीजनशिप भी दी गई। ऐसे में अक्षय कुमार का नाम भारत की वोटिंग लिस्ट से गायब है। इसी के चलते वो रविवार को मतदान केंद्र पर नजर नहीं आए। अब उन्हें हमेशा की तरह ट्रोल किया जा रहा है।

4 of 6
akshay kumar - फोटो : social media
ट्विटर एक यूजर्स ने अक्षय को ट्रोल करते हुए लिखा कि हर भारतीय की तरह जो अपने देश से प्यार करते हैं, आपको जाकर वोट करना चाहिए। एक और यूजर ने लिखा जाओ और वोट करो। वहीं दूसरे यूजर ने मजाक बनाते हुए एक प्लेन व्हाइट तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि वोट डालने के बाद अपनी इंक दिखाते हुए अक्षय कुमार।
 

 

 


 
विज्ञापन

5 of 6
akshay kumar - फोटो : social media
इस तरह ट्रोल होता देख अक्षय के फैंस भड़क गए। एक यूजर ने जवाब देते हुए लिखा- 'भले ही विदेशी नागरिकता ले रखी है अक्षय कुमार ने मगर तेरी जैसी नीच और गिरी हुई हरकत कभी नहीं करता वो भारतीय सेना का सम्मान करता है वो हिन्दू सनातन धर्म का भी सम्मान करता है।' एक और ने लिखा- 'तेरे जैसा नहीं है जो अपने भगवान पर भी सवाल खड़ा करे?'
 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अक्षय कुमार, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अक्षय कुमार के अलावा दूसरे देश की नागरिकता होने के चलते आलिया भट्ट, कटरीना कैफ और जैकलीन फर्नांडिस भी वोट नहीं कर पाए।

महाराष्ट्र चुनाव: गौरी संग शाहरुख तो अभिषेक के साथ दिखीं ऐश्वर्या, वोट डालने उमड़ा बॉलीवुड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें