वरुण धवन के जन्मदिन पर ही खुलासा हुआ कि वह फिल्म इंडस्ट्री के डांस मास्टर गोविंदा की कौन सी फिल्म का रीमेक करने वाले हैं। लेकिन जब सभी को पता चल ही गया है कि गोविंदा की फिल्म कुली नंबर वन का रीमेक होने जा रहे हैं, तो दर्शकों को फिल्म की स्टार कास्ट को जानने का इंतज़ार है।
विज्ञापन
2 of 5
coolie no 1
- फोटो : file photo
खबर यह है कि इस फिल्म में करिश्मा कपूर का किरदार सिंबा की शगुन सारा अली खान निभाने वाली हैं। वहीं मशहूर कलाकार कादर खान का किरदार जोकि फिल्म में करिश्मा कपूर के पिता बने थे, इस रीमेक में परेश रावल निभाते नज़र आएंगे।
विज्ञापन
3 of 5
kader khan
यंगस्टर्स के फेवरेट कलाकार वरुण धवन इन दिनों रेमो डिसूज़ा की फिल्म स्ट्रीट डांसर पर काम कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही भी हैं। यह पहली बार होगा कि वरुण सारा अली खान के साथ परदे पर नज़र आएंगे।
4 of 5
Govinda and Varun Dhawan
- फोटो : twitter
फिल्म केदारनाथ और सिंबा से मशहूर हो चली सारा अली खान इन दिनों इम्तियाज़ अली की फिल्म लव आजकल 2 के सीक्वल पर कार्तिक आर्यन के साथ काम कर रही हैं। दोनो की इस पहली फिल्म को डायरेक्ट खुद वरुण के पिता डेविड धवन करने वाले हैं, जिनके साथ फिल्म को प्रोड्यूस वाशु भगनानी करेंगे।
फिल्म की रिलीज़ डेट भी अगले साल की 1 मई रख दी गई है। साथ ही साथ पुरानी फिल्म के दो सबसे प्रचलित गाने "मैं तो रस्ते से जा रहा था" और "हुस्न है सुहाना" इस फिल्म में रीक्रियेट किए जाएंगे।