Katrina Deepika
- फोटो : file photo
कटरीना कैफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भारत की प्रमोशन में पूरी लगन से जुटी हुईं हैं। फिल्म के रिलीज होने का काउंट डाउन भी शुरू हो चुका है। इधर, सलमान खान भी फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। प्रमोशन के दौरान कटरीना के सामने एक सवाल आया जिसे सुनने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि दीपिका पादुकोण को मिली फिल्म 'छपाक' जैसी मजबूत फिल्म उन्हें भी ऑफर हो। उन्होंने कहा, 'जिस तरह दीपिका पादुकोण फिल्म छपाक में काम कर रही हैं, अगर ऐसा कोई किरदार मुझे ऑफर होता है तो मैं उसे करने में कभी पीछे नहीं रहूंगी, लेकिन हमे जो ऑफर होता है उसे चुनना हमारे लिए भी जरूरी हो जाता है, अब मैं मजबूत किरदार चुन रही हूं और साथ ही जो मेरे लिए जो सही हो।'
पढ़ें: इस मामले में दीपिका पादुकोण से पिछड़ गईं कटरीना कैफ, अब हो रहा है मलाल