फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: कभी झोपड़ी में रहती थी परेश रावल की पत्नी, फिल्मों में बिकिनी सीन कर मचाई थी सनसनी

Tue, 30 May 2017 08:57 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 7
स्वरूप संपत
फिल्म इंडस्ट्री को 'हेरा-फेरी' और 'ओह माय गॉड' जैसी यादगार फिल्में देने वाले परेश रावल आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। परेश रावल ने अपने फिल्मी करियर में 200 से ज्यादा फिल्में की हैं। नेशनल अवॉर्ड विनर परेश रावल अहमदाबाद से भारतीय जनता पार्टी के सांसद भी हैं। परेश रावल ने फिल्मों में कॉमिक रोल से लेकर विलेन तक का किरदार निभाया है। परेश रावल ने मिस इंडिया रह चुकीं स्वरूप संपत से शादी की थी। अब उनके दो बेटे भी हैं।
विज्ञापन

B'Day Spl: मिस इंडिया रह चुकीं हैं परेश रावल की पत्नी, फिल्मों में बिकिनी सीन देकर मचाई थी सनसनी

2 of 7
स्वरूप संपत
आपने फिल्मों के जरिए परेश रावल को जान लिया होगा। लेकिन आज हम आपको उनकी पत्नी स्वरूप के बारे में बताएंगे। स्वरूप ने 1979 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। स्वरूप भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी रही हैं। स्वरूप ने कॉमेडी टीवी शो 'ये जो है जिंदगी' में काम किया था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
विज्ञापन

B'Day Spl: मिस इंडिया रह चुकीं हैं परेश रावल की पत्नी, फिल्मों में बिकिनी सीन देकर मचाई थी सनसनी

3 of 7
स्वरूप संपत
स्वरूप ने 1984 में फिल्म 'करिश्मा' में काम किया था। इसमें वो कमल हासन और रीना रॉय के साथ नजर आई थीं। स्वरूप ने फिल्म में बिकिनी सीन्स भी दिए थे। इसके अलावा स्वरूप ने 'नरम गरम' (1981), 'हिम्मतवाला' (1983), 'करिश्मा' (1984) और 'साथिया' (2002), सप्तपदी (2013) और 'की एंड का' (2016) जैसी फिल्मों में काम किया है।

B'Day Spl: मिस इंडिया रह चुकीं हैं परेश रावल की पत्नी, फिल्मों में बिकिनी सीन देकर मचाई थी सनसनी

4 of 7
स्वरूप संपत
स्वरूप ने कुमकुम बनाने वाली कंपनी श्रृंगार के लिए मॉडलिंग भी की है। स्वरूप अब दिव्यांग बच्चों को एक्टिंग सिखाती हैं। जब पीएम मोदी गुजरात के सीएम थे तो उन्होंने स्वरूप को बच्चों के लिए होने वाले एजुकेशन प्रोग्राम का हेड सिलेक्ट किया था। फिल्मों के अलावा स्वरूप कई टीवी शो में भी नजर आती रही हैं।
विज्ञापन

B'Day Spl: मिस इंडिया रह चुकीं हैं परेश रावल की पत्नी, फिल्मों में बिकिनी सीन देकर मचाई थी सनसनी

5 of 7
स्वरूप संपत
अपने एक इंटरव्यू में स्वरूप ने बताया था कि जब वो मिस इंडिया का कॉन्टेस्ट जीती थीं तो लोगों को विश्वास नहीं हुआ था। क्योंकि मैं काफी सालों तक गांव में एक झोपड़ी में रही। इतना ही नहीं जब स्वरूप फिल्मों में काम करती थीं तो शीशा तक नहीं देखती थीं। वो कभी ये डिस्कस नहीं करती थीं कि वो फिल्म में क्या पहनने वाली हैं और कैसा लुक होगा।
विज्ञापन

B'Day Spl: मिस इंडिया रह चुकीं हैं परेश रावल की पत्नी, फिल्मों में बिकिनी सीन देकर मचाई थी सनसनी

6 of 7
स्वरूप संपत
फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बारे में स्वरूप ने कहा था कि 80 के दशक के बाद अच्छी मूवी बनना बंद हो गई थीं। मैं सुजाता और अनुराधा जैसी फिल्मों में काम करना चाहती थी। लेकिन वैसी फिल्में फिर नहीं बनीं। फिल्‍म 'हिम्मतवाला' के बाद उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

B'Day Spl: मिस इंडिया रह चुकीं हैं परेश रावल की पत्नी, फिल्मों में बिकिनी सीन देकर मचाई थी सनसनी

7 of 7
स्वरूप संपत
टीचिंग और समाज सेवा के अलावा स्वरूप कई किताबें भी लिख चुकी हैं। स्वरूप पति परेश और दो बेटों अनिरुद्ध और आदित्य के साथ मुंबई में रहती हैं। स्वरूप आखिरी बार साल 2016 में फिल्म 'की एंड का' में नजर आई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें