टेलीविजन के पॉपुलर शो 'अनुपमा' में समर का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाले पारस कलनावत आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों पारस 'झलक दिखला जा 10' में नजर आ रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने अपने शो को भी छोड़ दिया था। वहीं, वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियां बटोरते रहते हैं। हाल ही में 'झलक दिखला जा' की लॉन्च पार्टी में दोनों मिले थे। कहा गया था कि यहां दोनों के बीच लड़ाई हुई थी। ऐसे में अब पारस ने उर्फी के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की।