फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pankaj Udhas Birthday: पंकज उधास का हनुमान चालीसा से दिव्य कनेक्शन, 'चिट्ठी आई है' सुनकर रो पड़े थे राज कपूर

Wed, 17 May 2023 07:39 AM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 9
पंकज उधास - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभी बीते शनिवार ही विविध भारती पर मशहूर गायक मनहर उधास की पहले से रिकॉर्ड की गई फौजी भाइयों के लिए विशेष जयमाला का प्रसारण हुआ। कार्यक्रम में मनहर ने अपने छोटे भाई पंकज उधास की खूब तारीफ की और कार्यक्रम में फिल्म 'नाम' का गाना 'चिट्ठी आई है...' कार्यक्रम के श्रोताओं को सुनाया। यही वह गाना है जिसे सुनकर उस समय के शोमैन राज कपूर भी रो पड़े थे। 40 साल से भी अधिक समय से पंकज की आवाज सुगम संगीत की सरताज बनी हुई है। चलिए बताते हैं आपको पंकज उधास के जीवन की कुछ सुनी अनसुनी कहानियां..
विज्ञापन

2 of 9
पंकज उधास - फोटो : social media

'चिट्ठी आई है' सुनकर रो पड़े राज कपूर 
वैसे तो पंकज उधास के प्रशंसक पूरी दुनिया में हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिग्गज अभिनेता और शो मैन के रूप में मशहूर हुए निर्माता, निर्देशक राज कपूर भी पंकज की गायकी के दीवाने थे। ये उस समय की बात है जब 'चिट्ठी आई है' बस रिकॉर्ड ही हुआ था। फिल्म के निर्माता इसके एक हीरो कुमार गौरव के पिता राजेंद्र कुमार थे। एक दिन राजेंद्र कुमार ने राज कपूर को डिनर पर बुलाया और गाना चला दिया। यह गजल सुनने के बाद राज कपूर की आंखों में आंसू आ गया और उन्होंने कहा कि यह गाना बहुत बड़ा हिट होगा और राज कपूर की भविष्यवाणी सच साबित हुई।

विज्ञापन

3 of 9
पंकज उधास - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जगजीत सिंह को देते हैं श्रेय
पंकज उधास यूं तो पाकिस्तानी गजल गायक मेहंदी हसन के गजलों के दीवाने हैं। लेकिन अपने देश के गायकों में उनको जगजीत सिंह से बेहद प्यार रहा। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि जगजीत की आवाज ने भारत में गजलों की एक अलग क्रांति लाई है। जगजीत सिंह ने गजल को हर व्यक्ति की पसंदीदा बना दी क्योंकि वह उसको लोगों की मांग के हिसाब से तोड़ मरोड़ देते थे। जगजीत की आवाज उन्हें गजलों की यूएसपी लगती है।

4 of 9
पंकज उधास - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

10 साल की उम्र में मिला पहला इनाम 
एक संगीत से परिपूर्ण परिवार में पैदा होने के कारण पंकज के जीवन में संगीत आना तो लाजमी था। पिता गुजराती गायक थे और बड़े भाई हिंदी फिल्मों में गाते थे। जिस कारण पंकज की संगीत की तालीम घर पर ही हो जाती थी।  एक बार की बात है, भारत चीन युद्ध के समय मनहर का स्टेज शो था। इस दौरान 10 साल के पंकज भी उनके साथ यह स्टेज शो देखने चले गए। पंकज ने रंगमंच पर 'ए मेरे वतन के लोगों' गा कर लोगों का मन मोह लिया। उनकी आवाज और लगन से खुश होकर एक दर्शक ने उन्हे 51 रुपये का इनाम दिया।

विज्ञापन

5 of 9
पंकज उधास - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लगता था संगीत से घर नहीं चलेगा 
गायन में इतनी रुचि होने के बाद भी पंकज के परिवार ने कभी संगीत को पेशा नहीं समझा। हां संगीत से कभी रोकते नहीं थे और सीखने के लिए प्रोत्साहित भी करते थे। और शायद यही कारण था कि राजकोट की संगीत नाट्य अकादमी में चार साल तबला वादन सीखने के बाद पंकज ने मुंबई का रुख किया। दरअसल उन्हें विज्ञान विषय से स्नातक करना था। जिसके लिए उन्होंने मुंबई के विल्सन कॉलेज  में एडमिशन ले लिया। लेकिन पढ़ाई के साथ साथ  पंकज मास्टर नवरंग से शास्त्रीय संगीत और गायिकी की बारीकियां सीखते रहे।

विज्ञापन

6 of 9
पंकज उधास - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कनाडा तक चले गए करियर बनाने
हिंदी फिल्मों में पंकज ने 1972 में आई 'कामना' फिल्म से गायन शुरुआत की। संगीतकार उषा खन्ना के सुझाव पर पंकज को इस फिल्म में गाने का मौका मिला। फिल्म में पंकज की आवाज को तो लोगों ने पसंद किया लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। पहली ही फिल्म का इस तरह से फ्लॉप होना पंकज के करियर पर गहरा असर हुआ।  लंबे समय तक पंकज काम ढूंढते रहे लेकिन कोई काम नहीं मिला। जिसके बाद पंकज कनाडा चले गए। और वहां काम तलाशने की कोशिश करते रहे लेकिन कोई खास काम मिला नहीं। 10 महीने बाद पंकज भारत लौट आए।
विज्ञापन

7 of 9
पंकज उधास - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पंकज के करियर की पहली सफलता
1980 का दौर आया और शुरू हुए पंकज के अच्छे दिन। कनाडा से भारत लौटने के बाद पंकज ने अपनी पहली गजल अलबम रिलीज की जिसका नाम 'आहट' था। इस एल्बम में उनकी कई गजलों की श्रृंखला थी जिसको रिलीज होते ही दर्शकों से खूब प्यार मिला। इसके बाद 1986 में ‘नाम’ फिल्म आई जिसमे पंकज को प्रसिद्ध बनाने वाला गीत 'चिट्ठी आई है' था। पंकज पर ही ये गाना फिल्माया भी गया। इसके बाद पंकज रातोंरात स्टार बन गए।

8 of 9
शगुफ्ता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सीडी का दौर पंकज उधास की गजलों से शुरू हुआ  
1985 के दौर में भारत में आया एक जादू जिसका नाम सीडी (कॉम्पैक्ट डिस्क) था। सीडी का पहला एल्बम पंकज उधास की गजलों से ही भारत में शुरू किया गया। 1987 में म्यूजिक इंडिया ने 'शगुफ्ता' नाम से ये एल्बम लांच किया जिसमें पंकज उधास को सुनना लोगों का मन मोह लेता था।

विज्ञापन

9 of 9
पंकज उधास - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हर शो से पहले हनुमान चालीसा का पाठ 
हालांकि पंकज उधास ने अनूप जलोटा और जगजीत सिंह की तरह ज्यादा धार्मिक गाने नहीं गाए हैं लेकिन पंकज एक बहुत ही धार्मिक व्यक्ति है। एक इंटरव्यू में पंकज ने बताया था कि वह आज भी हर शो के शुरू होने से पहले  हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं और उसके बाद ही मंच पर जा कर गाना शुरू करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें