फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंकज त्रिपाठी से ऋतिक रोशन को लग सकता है 'सुपर' डर, 'अग्निपथ' की यादें अब भी हैं जहन में

Tue, 12 Jun 2018 09:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Pankaj tripathi
प्रतिभाशाली अभिनेता और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पंकज त्रिपाठी जिस प्रकार की फिल्में बॉलीवुड में कर रहे हैं उससे उनके सपने धीरे-धीरे पूरे होते दिखाई दे रहे हैं। वे पिछले कुछ महीनों से एक ही समय में कई प्रोजेक्ट्स पर काम करने में अत्यधित व्यस्त हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 4
Pankaj Tripathi
पंकज सभी प्रकार के सिनेमा से जुड़े हुए हैं और अपने आपको एक ही तरह की भूमिका को निभाने तक सीमित नहीं करना चाहते हैं। 2018 में वे विविध प्रकार की भूमिकाएं निभाते हुए दिखाई देंगे। जिन फिल्मों में वो काम कर रहे उन फिल्मों की सूची में 'सुपर 30' सबसे बड़ा एवं सबसे दिलचस्प प्रोजेक्ट होगा। इसमें वे ऋतिक रोशन के सामने विलेन की भूमिका निभाएंगे। 
 
विज्ञापन

3 of 4
hrithik roshan
इससे पहले दोनों अभिनेता 2012 में फिल्म 'अग्निपथ' में साथ नजर आए थे। इस फिल्म में वे कांचा चीना की भूमिका में संजय दत्त के खास सहयोगी बने थे जो फिल्म के क्लाइमेक्स में ऋतिक द्वारा मारे जाते हैं। 

 
विज्ञापन

4 of 4
pankaj tripathi - फोटो : amar ujala
चर्चा है कि 'सुपर 30' में पंकज का चरित्र डरावना होगा। इसके लिए उन्होंने पूर्ण मेकओवर किया है। लंबे अंतराल के बाद इन दोनों प्रतिभाशाली अभिनेताओं को एक साथ स्क्रीन पर देखना बहुत रोमांचक होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें