फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख की बेटी सुहाना की जल्दी हो सकती है बॉलीवुड में एंट्री, तस्वीर आई सामने

Tue, 12 Jun 2018 09:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
suhana khan
बॉलीवुड में इन दिनों किड्स सितारे छाए हुए हैं। एक तरफ जाह्नवी की फिल्म 'धड़क' का ट्रेलर लॉन्च हुआ है तो वहीं सारा अली खान 'सिम्बा' के कारण सुर्खियों में है। इधर शाहरुख खान की लाडली फिल्मों में अभी आ नहीं रही हैं लेकिन उनके चर्चे सबकी जुबान पर हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
gauri khan and suhana
चर्चे यही कि खूबसूरत सुहाना जल्द ही बॉलीवुड में किसी बड़े बैनर के तले धमाकेदार एंट्री करेंगी। पिछले दिनों उन्हें करन जौहर के ऑफिस में जाते हुए देखा गया था। फिलहाल सुहाना लाइमलाइट में रहती हैं। उनकी मां गौरी खान तो बेटी की खूबसूरती पर इस कदर फिदा हैं कि आए दिन लाडली की ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 
 
 
विज्ञापन

3 of 5
gauri khan and suhana
गौरी ने एक बार फिर सुहाना खान की तस्वीर शेयर की है। इसमें वो लंदन के एक क्लब में नजर आ रही हैं। उनका अंदाज देखने लायक है। पिछले दिनों शाहरुख से पूछा गया था कि क्या सुहाना को अभिनय में दिलचस्पी है तो किंग खान ने कहा था सुहाना अभिनेत्री बनना चाहती है। 
 

 

4 of 5
सुहाना खान
शाहरुख ने कहा कि मैंने स्कूल के मंच पर सुहाना को अभिनय करते देखा है वह बेहद अच्छी कलाकार है और उसे सिनेमा में दिलचस्पी है। वह इंडस्ट्री में आना चाहती है। लेकिन मैं यही चाहता हूं कि पहले वो अपनी शिक्षा पूरी कर ले। मैंने अपने बच्चों को पढ़ाई की अहमियत बताई है। फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि जो कुछ भी वो करना चाहते हैं उनको मौका मिलेगा पर पढ़ाई जरूरी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान
शाहरुख ने कहा कि मेरा बेटा आर्यन भी अब बड़ा हो चुका है। उसे माचो मैन बनने में रूचि है। जिम जाकर बॉडी बिल्डिंग में उसका मन रमता है और अबराम मेरा छोटा मोंस्टर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें