निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' का नया पोस्टर सामने आया है। संजय दत्त अहमद शाह अब्दाली के रूप में नजर आ रहे हैं। 'कांचा चीना' के बाद संजय दत्त का ये अगला खतरनाक रूप दर्शकों को दिखेगा। फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज किया जाएगा। 'पानीपत' में संजय दत्त के अलावा अर्जुन कपूर, कृति सेनन, पद्मिनी कोल्हापुरी, जीनत अमान और मोहनीश बहल नजर आएंगे। फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।