फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 साल छोटी अंकिता से मिलिंद सोमन ने डेढ़ साल पहले की थी शादी, जन्मदिन पर देखिए वेडिंग एलबम

Mon, 04 Nov 2019 09:45 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
Milind Soman and Ankita - फोटो : instagram
मिलिंद सोमन (Milind Soman) चार अक्टूबर को 54वां जन्मदिन मनाएंगे। मिलिंद ने अपने करियर की शुरुआत अलीशा के म्यूजिक एलबम से की थी।इसके बाद मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। देखते ही देखते वह सुपरमॉडल बन गए जिसके बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया। मिलिंद अपने काम से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। डेढ़ साल पहले मिलिंद ने अपने से 25 साल छोटी अंकिता से दूसरी शादी रचाई थी। मिलिंद के जन्मदिन पर देखिए उनकी शादी का पूरा वेडिंग एलबम।
विज्ञापन

2 of 10
Milind Soman wedding album
मिलिंद सोमन की पत्नी का नाम अंकिता कंवर है। मिलिंद ने 22 अप्रैल को 25 साल छोटी गर्लफ्रेंड अंकिता कंवर से शादी की थी। शादी अलीबाग में मराठी रीति-रिवाजों से हुई थी। देखिए मिलिंद और अंकिता की मेहंदी की तस्वीर।
विज्ञापन

3 of 10
milind
अब देखिए अंकिता और मिलिंद की हल्दी की तस्वीरें। इन तस्वीरों को पीछे गेेंदे के फूलों से हुई सजावट साफ नजर आ रही है। वहीं दोनों के चेहरे पर हल्दी लगी हुई है। 

4 of 10
milind
 
अंकिता और मिलिंद की यह तस्वीर शादी के फंक्शन के दौरान की है। इस तस्वीर में मिलिंद और अंकिता एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
milind
जरा इस तस्वीर को देखिए। इस तस्वीर में मिलिंद के हाथों पर अंकिता के नाम की मेहंदी और अंकिता के हाथों में मेहंदी का रंग नजर आ रहा है। 
विज्ञापन

6 of 10
milind
मिलिंद सोमन की दुल्हन बनने को तैयार होतीं अंकिता। इस तस्वीर में अंकिता की सादगी साफ नजर आ रही है। 
विज्ञापन

7 of 10
milind
अंकिता और मिलिंद की यह तस्वीर जयमाल की है। इस तस्वीर में दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। 

8 of 10
milind
यह तस्वीर वरमाला के बाद की है। इस तस्वीर में दोनों पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस खास मौके पर मिलिंद ने सफेद और सुनहरे रंग का कुर्ता पायजामा पहना हुआ था तो वहीं अंकिता ने उसी कॉम्बिनेशन में साड़ी पहनी थी। 

9 of 10
ankita
खास बात है कि अंकिता प्यार से मिलिंद को पापा जी कहती हैं। इस बात का खुलासा खुद मिलिंद ने किया था। एक यूजर ने मिलिंद से सोशल मीडिया पर पूछा था कि अंकिता आपको क्या कहकर बुलाती हैं?इस पर मिलिंद ने जवाब में कहा था पापा जी। 
विज्ञापन

10 of 10
Milind Soman and Mylene Jampanoi - फोटो : file photo
मिलिंद की यह दूसरी शादी है। मिलिंद की पहली पत्नी का नाम Mylene Jampanoi है। यह फ्रेंच अभिनेत्री हैं। इन दोनों को फिल्म के सेट पर एक दूसरे से प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों ने साल 2006 में गोवा के एक रिजॉर्ट में शादी कर ली। हालांकि दोनों का साथ ज्यादा वक्त तक नहीं रहा। यह दोनों साल 2008 में अलग हो गए। 

यह भी पढ़ें- दुबई में मना शाहरुख का बर्थडे, दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग 'बुर्ज खलीफा' पर दिखा सबूत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें