फिल्म पंगा का एक सीन
- फोटो : सोशल मीडिया
बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कंगना कहती हैं, 'हमारा देश पहले से ही स्वतंत्र है, तो फिर आपको किससे आजादी चाहिए? अंग्रेजों के समय में दंगे करना, देश बंद करवा देना, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना अच्छा लगता था, लेकिन अब सत्ता में बैठे लोग आपके ही बीच के लोग हैं। ये इटली या जापान से नहीं आए हैं। जब वह अपने घोषणा पत्र में लिखे हुए वादों को पूरा कर रहे हैं, जिसके कारण उन्हें सत्ता में आने का मौका मिला है, तो इसमें गलत क्या है? क्या यह लोकतंत्र नहीं है? अगर आप इसके खिलाफ जाते हैं, तो आप सोर लूजर (अपनी खुद की गलती से हुए नुकसान का इल्जाम दूसरे पर डालने वाला) हैं।'