शास्त्रीय संगीत की बात की जाए और सितार वादक पंडित रवि शंकर का जिक्र न किया जाए ऐसा हो ही नहीं सकता। पंडित रविशंकर भले ही आज हमारे बीच न हों, लेकिन उनके सितारों के सुरों से आज भी आनंद की अनुभूति की जा सकती है। साल 1920 में आज ही के दिन बनारस में जन्मे रविशंकर 7 भाइयों में सबसे छोटे थे। शुरुआत में डांस की तरफ झुकाव रखने वाले पंडित रविशंकर ने 18 साल की उम्र में सितार सीखना शुरू किया और देश- विदेश में अपनी एक अमिट पहचान बना ली।
अपनी लय, सुर और सरगम के लिए मशहूर पंडित रविशंकर के जीवन में यूं तो कई लोगों की अपनी अलग अहमियत रही, लेकिन उनके जीवन में सात महिलाएं ऐसी थीं जो उनके लिए सात सरगम के बराबर थीं। आज पंडित रविशंकर के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके जीवन की इन सात सरगम रूपी महिलाओं के बारे में-