इसके बाद बिरजू महाराज ने साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'देवदास' में माधुरी दीक्षित को डांस सिखाया था। उन्होंने इस फिल्म का गाना 'काहे छेड़- छेड़ मोहे' की कोरियोग्राफी की थी। माधुरी हमेशा से ही उनकी पंसदीदा नृत्यांगना रही हैं। उनका मानना है कि माधुरी भी मीना कुमारी और वहीदा रहमान जैसी ही बेहतरीन डांसर हैं। जबकि उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि कटरीना कैफ को डांस करना नहीं आता, वो जो करती हैं उसे 'हिलना' कहते हैं।