Palak Tiwari And Ibrahim Ali Khan Viral Video: अभिनेत्री पलक तिवारी एक बार फिर इब्राहिम अली खान के साथ नजर आई हैं। इसका वीडियो वायरल है। इस पर यूजर्स ने कमेंट किए हैं।
पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं। इसलिए उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जाती हैं। इस बीच गुरुवार को पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान को मुंबई एयरपोर्ट से एक-साथ निकलते हुए देखा गया। इससे उनके रिश्ते को लेकर चल रही अटकलें और तेज हो गईं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया है।
विज्ञापन
2 of 5
पलक तिवारी, इब्राहिम अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
वायरल वीडियो में क्या है?
पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान का एयरपोर्ट से एक साथ निकलने का वीडियो वायरल है। इसने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींचा है। कई यूजर्स ने वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पलक तिवारी आगे चल रही हैं, वहीं इब्राहिम अपने हाथ में कॉफी लिए उनके पीछे-पीछे चल रहे हैं। उनके आस-पास के लोग उनको देखकर हंस रहे हैं। इब्राहिम अली खान मुस्कुराकर उनसे बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
पलक तिवारी, इब्राहिम अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स को पसंद आ रहा दोनों का साथ
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा 'एक-दूसरे के लिए बने हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बहुत प्यारी जोड़ी, अल्लाह बरकत दे।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'बेस्ट जोड़ी।' चौथे यूजर ने लिखा, 'दोनों साथ में अच्छे लग रहे हैं।'
4 of 5
पलक तिवारी, इब्राहिम अली खान
- फोटो : एक्स
कब से उड़ रही अफवाह?
मुंबई एयरपोर्ट पर उनके दिखने की यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब पलक इब्राहिम के साथ अपने कथित रिश्ते को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दोनों के डेटिंग की अफवाहें सबसे पहले 2022 में तब सामने आईं, जब उन्हें पैपराजी ने एक साथ देखा। बाद में मुंबई में एक कॉन्सर्ट में देखे जाने के बाद ये अफवाहें और तेज हो गईं।
पलक तिवारी ने शेयर की तस्वीरें
देर शाम को पलक तिवारी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा कीं। वे राजस्थान के किसी रिसॉर्ट में रुकी हैं। तस्वीरों में पलक डेट नाइट इंजॉए करती नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने एक फोटो शेयर की जिसमें वे राजस्थान के फेमस फॉक म्यूजिक का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। तस्वीरों को देखकर काफी पीसफुल वाइब्स आ रही हैं।