फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: 50 करोड़ के पार 'द वन', अब भी रेस में मौजूद 'हनुमान अंश'; जानें बाकी फिल्मों का कलेक्शन

Thu, 01 Oct 2026 08:32 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: इन दिनों थिएटर्स में ‘द वन’, ‘द पैराडाइज’, 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' जैसी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। जानिए इन फिल्मों ने आज बुधवार को कितना कलेक्शन किया है। 
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर 'द वन' और नानी स्टारर 'पैराडाइज' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। इनके अलावा 'हनुमान अंश' और 'एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर' भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। जानिए इन सभी फिल्मों का कलेक्शन। 
विज्ञापन

2 of 6
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : सोशल मीडिया
'मिर्जापुर द मूवी' का हाल बेहाल 
  • अली फजल, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
  • फिल्म को रिलीज हुए 28 दिन हो चुके हैं और अब ये फिल्म कमाई के मामले में आखिरी सांसें गिन रही है।
  • आज गुरुवार को इसने महज 34 लाख की कमाई की है।
  • इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 229.24 करोड़ हो गया है। 
विज्ञापन

3 of 6
हनुमान अंश - फोटो : सोशल मीडिया
'हनुमान अंश' अब भी रेस में मौजूद
फिल्म 'हनुमान अंश' को थिएटर्स में रिलीज हुए 56 दिन हो गए हैं। फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही है। रिलीज होने के इतने दिनों के बावजूद फिल्म ने अपना दबदबा कायम रखा है। आज फिल्म ने गुरुवार को 1.94 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म ने टोटल 316.42 करोड़ का कारोबार कर लिया है। 

4 of 6
एवेंजर्स एंडगेम एनकोर - फोटो : सोशल मीडिया
'एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर' की कमाई 
  • मार्वल मूवी 'एवेंजर्स-एंडगेम' 7 साल बाद 'एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर' नाम से फिर से री-रिलीज हुई है।
  • इस बार भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।
  • फिल्म ने आज 1.25 करोड़ की कमाई की है।
  • वहीं इसका 7 दिनों में टोटल कलेक्शन 30.60 करोड़ हो गया है। 
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म 'द पैराडाइज' - फोटो : इंस्टाग्राम- @nameisnani
'द पैराडाइज' की शानदार शुरुआत
साउथ एक्टर नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' 24 सितंबर को रिलीज हो गई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। इसने महज 7 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। आज फिल्म ने 8वें दिन 2.04 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं इसका टोटल कलेक्शन 106.94 करोड़ हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
द वन टीजर - फोटो : Youtube @balajimotionpictures
'द वन' की भी अच्छी शुरुआत
  • सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर 'द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है।
  • हालांकि 'द पैराडाइज' के मुकाबले फिल्म काफी पीछे है।
  • फिल्म ने आज 7वें दिन 2.91 करोड़ का कलेक्शन किया है।
  • इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 52.01 करोड़ हो गया है। 

ये भी पढ़ें- अर्जुन रामपाल: मोहनलाल की इस फिल्म का हिस्सा बने एक्टर, मेजर इकबाल और मेजर महादेवन को देख फैंस हुए एक्साइटेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें