पाकिस्तानी फिल्म ढाई चाल
- फोटो : insta
मुंबई में ताज होटल पर हुए 26/11 हमले, पुलवामा में आतंकवादी हमला, पार्लियामेंट अटैक समेत पुलवामा और उरी जैसे हमलों में हमारें देश के कई बेगुनाह नागरिकों और जाबांज सैनिकों ने अपनी जान गवां दी थी, लेकिन अब इस ट्रेलर में पाकिस्तानी कालाकार इन सब हमलों के लिए उल्टा भारत को ही जिम्मदार ठहराते नजर आ रहे हैं। ये तो पाकिस्तान की ऐसी हरकत हो गई जैसे 'चोरी की चोरी और सीना जोरी'। इससे पाकिस्तान ने दुनिया के सामने खुद ही अपनी छोटी सोच उजागर कर दी है। क्योंकि यह बात पूरी दुनिया जानती है कि आतंकवादियों को पनाह देने वाला एक मात्र देश कौन सा है।