बॉलीवुड अभिनेत्रियां न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी प्रचलित हैं। उनकी फैन फॉलोइंग पूरी दुनियाभर में है। अपनी खूबसूरती और अभिनय के साथ-साथ बोल्डनेस और ग्लैमर का तड़का लाने वाली ये अभिनेत्रियां का क्रेज लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों में एक खास जगह रखती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं, बी-टाउन एक्ट्रेसिस की तरह ही पाकिस्तानी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों की फैन फॉलोइंग भी किसी से कम नहीं है। हमारे पड़ोसी देस की अभिनेत्रियां खूबसूरती, स्टाइल और ग्लैमर के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं। इतना ही नहीं पाकिस्तानी एक्ट्रेसिस काम करने के लिए तगड़ी फीस भी लेती हैं। इनकी बोल्डनेस कटरीना से लेकर आलिया भट्ट को टक्कर देती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको पाकिस्तान की सबसे बोल्ड अदाकाराओं से मिलवाने जा रहे हैं....