फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में नहीं चला इन पाकिस्तानी अभिनेत्रियों का जादू, कुछ ने तो पहली हिट के बाद ही छोड़ दी इंडस्ट्री

Thu, 08 Apr 2021 04:51 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
पाकिस्तानी अभिनेत्रियां - फोटो : Social media

भारत-पाकिस्तान के बीच भले ही कई वर्षों से सीमा विवाद रहा हो, लेकिन कलाकारों के लिए ये सरहदें हमेशा अदनी ही साबित हुई हैं। विभाजन के पहले से ही फिल्मी सितारे, गायक और अन्य कलाकार यहां अपनी प्रतिभा की छटा बिखेरते रहे हैं और प्रशंसकों से खूब सराहना बटोरी है। फिर चाहे वो अभिनेत्री-गायिका नूरजहां हों या माहिरा खान। एक लंबे समय से दोनों देशों के आर्टिस्ट एक-दूसरे के यहां अपनी हाजिरी दर्ज करवाते रहे हैं। उसी तरह पाकिस्तान में भी दीपिका पादुकोण व बॉलीवुड की अन्य अभिनेत्रियों को खूब पसंद किया जाता है। पाकिस्तानी दर्शक इनकी फिल्में बड़े शौक से देखते हैं। लेकिन आज हम उन अभिनेत्रियों का जिक्र करेंगे, जिन्होंने अपना करियर बनाने के लिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया। इनमें से कुछ तो ऐसी हैं, जिनकी फिल्में हिट भी हुईं। लेकिन उसके बाद इन अभिनेत्रियों का करियर फुस्स हो गया।

विज्ञापन

2 of 11
सलमा आगा - फोटो : Social media

सलमा आगा

जब भी हम पाकिस्तानी अदाकाराओं की बात करते हैं तो सलमा आगा का जिक्र जरूर आता है। गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री सलमा आगा भी पाकिस्तानी अदाकारा थीं। उन्होंने अभिनय की दुनिया में बड़ा कदम बॉलीवुड की फिल्म ‘निकाह’ से रखा था। इस फिल्म में सलमा के अभिनय ने सभी का दिल जीत लिया था, लेकिन धीरे-धीरे वो फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गईं। सलमा ने ‘कसम पैदा करने वाले की’, ‘सलमा’, ‘ऊंचे लोग’, ‘जंगल की बेटी’, ‘पांच फौलादी’, ‘महावीरा’, ‘कंवरलाल’, ‘पति पत्नी और तवायफ’ जैसी फिल्मों में काम किया था।

विज्ञापन

3 of 11
वीना मलिक - फोटो : Insatagram- @theveenamalik

वीना मलिक

वीना मलिक का असली नाम जाहिदा मलिक है। उन्होंने रिएलिटी शो बिग बॉस के रास्ते बॉलीवुड में कदम रखा था। बिग बॉस सीजन 4 में वीना मलिक ने अस्मित पटेल के साथ बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी थीं। अपनी हरकतों की वजह से वह हमेशा विवादों में भी छाई रहीं। बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म 'दाल में कुछ काला है' थी। अभिनेत्री ने सुर्खियां तो खूब बटोरीं, लेकिन खुद सफल नहीं हो पाईं।

4 of 11
मावरा हॉकेन - फोटो : Insatagram- @mawrellous

मावरा हॉकेन

मावरा हॉकेन एक पाकिस्तानी मॉडल थीं, जिन्होंने 2016 में फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ से हर्षवर्धन राणे के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एक्टर के साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री तो लोगों को काफी पसंद आई थी, लेकिन इसके बाद उन्हें कभी दोबारा बॉलीवुड फिल्मों में नहीं देखा गया।

विज्ञापन

5 of 11
जेबा बख्तियार - फोटो : Social media

जेबा बख्तियार

1991 में आई फिल्म ‘हिना’ से जेबा बख्तियार ने ऋषि कपूर के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म ने जेबा को काफी पहचान दिलाई थी। ‘हिना’ के बाद उनकी कुछ और फिल्में रिलीज हुईं। इसमें ‘मोहब्बत की आरजू’, ‘स्टंटमैन’, ‘जय विक्रांत’, ‘मुकदमा’ और ‘चीफ साहिब’ थी। लेकिन ये सभी फ्लॉप हो गईं। इसी के साथ ही उनका भारतीय फिल्म जगत में करियर भी फ्लॉप हो गया और वो पाकिस्तान लौट गईं।

विज्ञापन

6 of 11
सबा कमर - फोटो : Insatagram- @sabaqamarzaman

सबा कमर

सबा कमर का पूरा नाम सबा कमर जमन है। उन्होंने 2017 में ‘हिन्दी मीडियम’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में वो दिवंगत अभिनेता इरफान खान के साथ नजर आई थीं, जिसके बाद उनके काम को सराहा भी गया था। हालांकि, इसके बाद सबा को भी बॉलीवुड में काम नहीं मिला।

विज्ञापन

7 of 11
सजल अली - फोटो : Insatagram- @sajalaly

सजल अली

कई पाकिस्तानी धारावाहिकों में नजर आ चुकीं सजल अली ने 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘मॉम’ से हिंदी सिनेमा में एंट्री ली थी। इसमें उन्होंने दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी का रोल निभाया था। पूरी फिल्म में श्रीदेवी ही छाई रहीं और सजल साइड एक्ट्रेस बनकर रह गईं। इसके बाद उन्हें भी इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में कोई बेहतर करियर ऑप्शन नहीं मिला।

8 of 11
मीरा - फोटो : Insatagram

मीरा

पाकिस्तानी अभिनेत्री इर्तिजा रुबाब जिन्हें मीरा के नाम से जाना जाता है, उन्होंने 2005 में सोनी राजदान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘नजर’ से हिंदी सिनेमा में हाथ आजमाया था। इसमें वो एक्टर अश्मित पटेल के साथ नजर आई थीं। बाद में वो सिर्फ बी ग्रेड फिल्मों का चेहरा बनकर रह गईं और इस तरह उनका हिंदी सिनेमा का सफर वहीं थम गया।

9 of 11
सारा लोरेन - फोटो : Insatagram- @saralorenofficial

सारा लोरेन

एक्ट्रेस सारा लोरेन उर्फ मोना लिसा हुसैन ने भट्ट कैंप की फिल्म ‘मर्डर-3’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सारा ने अपनी खूबसूरती से सभी को आकर्षित किया, लेकिन बी ग्रेड फिल्मों से ऊपर वो उठ नहीं पाईं। ‘मर्डर 3’ के बाद सारा ‘बरखा’ और ‘फ्रॉड सैयां’ जैसी फिल्मों में दिखी थीं, लेकिन उसके बाद गुम हो गईं।

10 of 11
मीशा शफी - फोटो : Insatagram- @meesha.shafi

मीशा शफी

वैसे तो मीशा शफी कनाडियन अभिनेत्री, मॉडल और सिंगर हैं। लेकिन उनका जन्म पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड में ‘भाग मिल्खा भाग’ फिल्म से डेब्यू किया था। हालांकि, वे इसमें छोटे से रोल में ही नजर आई थीं जिसमें उन्हें नोटिस नहीं किया गया। इसके बाद वे वापस लौट गईं।

विज्ञापन

11 of 11
हुमैमा मलिक - फोटो : Insatagram- @humaima malick

हुमैमा मलिक

पाकिस्तान की ये अदाकारा भी बोल्ड एक्ट्रेस में शुमार हैं। उनके कई फोटोशूट्स ने पाकिस्तानी मीडिया में सु्र्खियां बटोरी हैं। उन्होंने बॉलीवुड में इमरान हाशमी के साथ 'राजा नटवरलाल' से डेब्यू किया था। लेकिन बाद में उन्हें जलवा बिखरने का कोई अवसर नहीं मिला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें